
हम सभी अपने ईश्वर से हमेशा ही कुछ प्रार्थना करते हैं। हर धर्म में प्रार्थना का बहुत महत्व है। परन्तु प्रार्थना है क्या? आइए जानते हैं इस सुंदर से लेख Prarthana में।
Prarthana
प्रार्थना ईश्वर के प्रति अंतर आत्मा से निकली हुई पुकार है, इस पुकार में बनावटीपन नहीं होता है।
हृदय की गहराई से निकली हुई पुकार कभी भी निष्फल नहीं होती क्योकि इसमें गहन आस्था और प्रबल विश्वास होता है, और इसका परिणाम हमेशा सकारात्मक होता है।
हमारे प्राचीन ग्रंथो में भक्तो के द्वारा की गयी अंतरात्मा की पुकार और ईश्वर द्वारा उस पुकार के प्रत्युतर के कई उदाहरण है।
जब व्यक्ति मन और वाणी को एक करके विश्वास के साथ किसी सकारात्मक मनोकामना के लिए प्रार्थना करता है तो ईश्वर उस पवित्र ह्रदय से निकली हुई प्रार्थना को स्वीकार करता है।

प्रार्थना व्यक्ति के मन को नियंत्रित करती है, उसके चित्त की शुद्धि करती है, चेतना परिष्कृत और विकसित होती है। प्रार्थना देवत्व की अनुभूति का श्रेष्ठ माध्यम है।
सच्ची श्रद्धा तथा विश्वास से युक्त प्रार्थना करने से ह्रदय में शान्ति की धारा प्रवाहित होती है तथा आत्मा में आनंद की वृष्टि होती है।
व्यक्ति की शुभ और कल्याणकारी कामना अवश्य पूर्ण होती है। अंतःकरण को मलीन बनाने वाली कुत्सित भावनाओ तथा स्वार्थ एवं संकीर्णताओं से छुटकारा मिलता है।
शरीर स्वस्थ तथा परिपुष्ट, मन सूक्ष्म तथा उन्नत और आत्मा पवित्र तथा निर्मल हो जाती है। दुःख के स्थान पर सुख का आनंद प्राप्त होता है।
प्रार्थना व्यक्ति में यह भाव उत्पन्न करती है कि वह समस्या का सामना करने के लिए अकेला नहीं है बल्कि उसके साथ दिव्य शक्ति भी है।

प्रार्थना करने के लिए किसी निश्चित औपचारिकता की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना के लिए कुछ समय तक शांत होकर बैठे, अपने मन को ईश्वरीय सत्ता पर केन्द्रित कीजिये।
ईश्वर से सरल और स्वाभाविक तरीके से बात करिए क्योंकि उससे बात करने के लिए औपचारिक शब्दों की आवश्यकता नहीं है।
प्रार्थना करते समय आश्वस्त होइए कि ईश्वर आपके साथ है और वह आपकी सहायता कर रहा है।
वह आपकी ओर दिव्य शक्ति प्रवाहित कर रहा है,शुभाशीष दे रहा है तथा आपकी कल्याणकारी प्रार्थना को स्वीकार कर रहा है।
प्रार्थना से दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति के मन में उत्साह,उल्लास व आत्मविश्वास भर जाता है।

तो आइये हम सभी मिल कर प्रार्थना करते हैं, अपने लिए अपने परिवार के लिए और समस्त विश्व के लिए।
COMPILED BY - PUJA NANDA
storyhindiofficial.in
अन्य मज़ेदार और मनोरंजक हिंदी कहानियां
*रूहों की अनजान दुनिया में कैसे पहुंचे डॉक्टर राघव ? एक रोमांचक horror story in hindi दवा।
*एक मस्ती भरे सफर पर निकले थे तीन दोस्त, कि अचानक ही एक चुड़ैल बन गई उनकी हमसफ़र। पढ़े horror story चुड़ैल हमसफ़र।
*मनसुख बढ़ई पर घने जंगल में एक डाकू ने तान दी बंदूक और छीन लिए उसके मेहनत के रुपये। क्या मनसुख को लौटना पड़ा खाली हाथ? पढ़ें एक रोचक कहानी best Hindi story बल और बुद्धि-बल के साथ जब मिल जाए बुद्धि तो कमाल हो जाए
*एक अमीर बिगड़ैल लड़के से जब सब छिन गया, तब उसे इस जीवन का सही अर्थ समझ आया। पढ़ें hindi story असली सबक।
*चींटियों के दो गुटों में ठन गई थी। एक चाहता था बड़ा फल लाना और दूसरा चाहता था छोटे-छोटे अनाज के दाने लाना। फिर क्या हुआ, जानने के लिए पढ़ें रहिमन देख बड़ेन को - चींटियों की मेहनत रंग लाई hindi story with moral
© 2025 StoryHindiofficial.in
इस लेख की सभी सामग्री, कहानी और विचार मौलिक और कॉपीराइट के अंतर्गत सुरक्षित हैं। बिना अनुमति इस लेख को पुनः प्रकाशित करना, कॉपी करना या किसी भी रूप में उपयोग करना कानूनन दंडनीय है। कृपया रचनात्मकता की इज्जत करें।